

स्थान – देहरादून

देहरादून के कोतवाली पटेल नगर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य की हत्या मामले में मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। जिन्हें पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।


देहरादून के चंद्रमणि पटेल नगर में निवासी मृतिक के साथ पहले से मुख्य आरोपी गीता पत्नी हिमांशु चौधरी के साथ संबंध थे । लेकिन अत्यधिक पैसों के लालच के कारण मृतक को ब्लैकमेल कर पैसे लूटने की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति को जाल में फंसने के लिए आरोपियों ने उसे कमरे में बुलाया। लेकिन इससे पूर्व मृतिक श्यामलाल को उनकी साजिश की भनक लग गई । जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वही घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए शव के कई टुकड़े कर प्लास्टिक के अलग-अलग थेलो में बांधकर नहर में फेंक दिए गए।


देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया की सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया गया। जिसमें पूर्व में दो आरोपियों को पकड़ा गया था। लेकिन इस षड्यंत्र के मास्टरमाइंड हिमांशु चौधरी और उसकी पत्नी गीता फरार चल रही है । जिन पर पुलिस ने 25 – 25 हज़ार के इनाम रखे गया था , जो पुलिस टीम को सौंपे गए है ।


