पहाड़ो में 27/28 फरवरी को फिर से बर्फ़बारी

पहाड़ो में 27/28 फरवरी को फिर से बर्फ़बारी

संजय कुंवर,जोशीमठ

सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है,जिसके चलते उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 27/28फरवरी को बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में जबरदस्त बारिश का अलर्ट जारी हुआ है,

बात अगर चमोली जनपद की करें तो यहां आज सुबह से ही मौसम का बदला मिजाज से ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है,

निचले इलाकों में सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बादलों ने आसमान में डेरा जमाया हुआ है, वहीं सीमांत छेत्र जोशीमठ के निचले इलाकों में इस मौसम के बदले हालात के तापमान में गिरावट आने लगा है, ठंड और ठिठुरन के साथ विंटर डेस्टिनेशन औली में भी सर्द हवाओं के बीच पर्यटकों की आमद जारी है,

औली के होटल और पर्यटन कारोबारी रविंद्र कंडारी,दिनेश चंद्र भट्ट, अंशुमन बिष्ट, प्रमोद पंवार ने बताया कि मोसम विभाग द्वारा सूबे के 3000मीटर से ऊपर के छेत्र में 27 फरवरी से 48घंटे का बर्फबारी का अलर्ट जारी होने के बाद से पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी तादात में स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के संपर्क में है,

अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो छेत्र में एकबार फिर से शीतकालीन पर्यटन कारोबार बड़ेगा जो विंटर टूरिज्म के लिए शुभ संकेत है,