

स्थान= चकरपुर खटीमा उत्तराखंड

रिपोर्ट=अशोक सरकार

उधम सिंह नगर कि सीमांत खटीमा विकासखंड के चकरपुर में शिव मेला कमेटी के तत्वाधान में सभी आए हुए व्यापारियों के साथ कमेटी द्वारा की गई एक अहम बैठक


चकरपुर बनखंडी महादेव मेला परिसर में 26 फरवरी से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में लगने वाले 12 दिवसीय मेले का सफल संचालन हो इसके लिए मेला कमेटी व क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन ने बाहर से आए हुए व्यापारियों एवं क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मेल को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट द्वारा बाहर से आए हुए व्यापारियों को सत्यापन आपसी एवं मंदिर की गरिमा को बनाए रखने के लिए मास मंदिरा का सेवन मेला परिसर में पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा यदि जो भी व्यापारी इसका पालन नहीं करेगा उसके प्रति कार्यवाही की जाएगी


अध्यक्ष बिष्ट ने सभी व्यापारियों को 12 दिन तक बिजली पानी की व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई है और जो भी नई सुविधा व्यापारियों के लिए होंगी उन्हें हर वर्ष समय अनुसार आपको दी जाएगी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने व्यापारियों को निर्देश देते हुए कहा जो भी कमेटी प्रशासन द्वारा व्यापारी भाइयों को निर्देश दिए गए हैं

उनका पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सहमति बनाए रखने के लिए सहयोग करें और मेला आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की कमेटी प्रशासन एवं क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की दिशा निर्देश का समर्थन करते हुए

तहसीलदार वीरेंद्र सजवान ने सभी व्यापारियों को उक्त कमेटी प्रशासन पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की और मेले को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए


इस बैठक में चकरपुर शिव मेला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष एडवोकेट हरीश ढोडियाल , महामंत्री सुधीर वर्मा,कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट,खटीमा तहसीलदार वीरेंद्र सजवान, चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार,कमेटी सदस्य वरिष्ठ, समाजसेवी हिमांशु बिष्ट, एडवोकेट राकेश बिष्ट,किशन चंद ककु भाई,जीवन पोखरिया, कमान सिंह जीना, गोपू पोखरिया ,अजय पोखरिया प्रवीण बिष्ट ,खड़क सिंह मनोला , किशोर पानू ,पंकज मेहता ,हेमराज पांडे ,शाहिद तमाम व्यापारी उपस्थित रहे


