

स्थान- लक्सर
संवाददात – सोनू कुमार

खबर लक्सर से है


लक्सर के निरंजनपुर व मुंडाखेड़ा कला के किसान सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर पद के चुनाव में मतदाताओं ने मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा करते हुए चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की


मुंडाखेड़ा कला सहकारी समिति पर मतदाताओं ने आरोप लगया कि कर्मचारियों द्वारा मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को म्रत दर्शा दिया और कई के मत बेवजह निरस्त कर दिए इसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई इस मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया बताया जा रहा है कि यहां कई मतदाताओं द्वारा चुनाव का बहिष्कार भी कर दिया गया


उधर निरंजनपुर मतदान केंद्र पर कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर पर अंगूठी व सारस के चुनाव चिन्ह एक जैसे लग रहे हैं जिससे मतदाता कंफ्यूज हो रहे हैं इसे लेकर आधे घंटे से अधिक समय तक मतदान प्रक्रिया भी ठप रही बाद में चुनाव अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया की शिकायत की जांच कर 45 दिन में कार्रवाई की जाएगी उसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर शुरू हो गई


