अधिकारी का अंतिम संस्कार

अधिकारी का अंतिम संस्कार

दिवंगत आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

2004 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

खुराना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

उनके अंतिम संस्कार के दौरान उत्तराखंड पुलिस के मुखिया दीपम सेठ समेत तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। केवल खुराना के भतीजे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

केवल खुराना देहरादून, हरिद्वार जिले के एसएसपी रह चुके हैं। फिलहाल वे आईजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थे।