


स्थान- खटीमा जिला उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

देश के 76वे गणतंत्र दिवस को सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर तहसील, कोतवाली एवं सभी सरकारी कार्यालयों पर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाले जाने के साथ विद्यालयों में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।


तहसील परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने समस्त क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश के विकास की कामना करी। इस अवसर पर नगर कोतवाली के साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थानों एवं पुलिस चौकियो में भी ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। खटीमा कोतवाल मनोज दसोनी के द्वारा भी समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। खटीमा विधानसभा क्षेत्र से लगी भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों के द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहणकर तिरंगे को सलामी दी गई।




