हरिद्वार नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है।

हरिद्वार नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है।

हरिद्वार

कुछ देर में पहले राउंड के नतीजे आने की उम्मीद है।

हरिद्वार नगर निगम और नगर पालिका शिवालिक नगर के परिणाम कुल 8 राउंड में घोषित होंगे।

मतगणना के लिए 25 टेबल लगाई गई हैं, जहां वोटों की गिनती तेजी से की जा रही है।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने मतगणना को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

प्रत्याशियों और समर्थकों में नतीजों को लेकर उत्साह और उत्सुकता है।