


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- काम पेंडिंग है तो उसे पूरा करने के लिए बेहतरीन समय है। आपकी सकारात्मक सोच नई उपलब्धि दे सकती है। बेकार कामों में समय खराब करने के बजाए अपने कामों पर ध्यान दें। युवाओं में कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा शक्ति भी जागेगी।
नेगेटिव- पब्लिक प्लेस पर विवाद में न पड़ें। इसका नकारात्मक असर आपसी संबंध और मानसिक शांति पर पड़ेगा। युवा मौज मस्ती में समय खराब न करें। आपके निजी काम अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक कशमकश हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में चुनौतियां आएंगी। उनके हल भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिलेंगे। अत्यधिक व्यस्तता भी रहेगी।
लव- परिवार में सभी के साथ स्नेह और सहयोग रहेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सावधान रहें। किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या किसी निवेश की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है। तुरंत फैसले लें। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में स्थिरता रखें। धैर्य रखें। घर के बड़े लोगों के सलाह मार्गदर्शन की अवहेलना से नुकसान हो सकता है। घर में अचानक कुछ रिश्तेदारों के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। इस पर कटौती भी संभव नहीं है।
व्यवसाय- नए व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे। जो लाभदायक रहेंगे। प्रोडक्शन के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। विस्तार की योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। नौकरी में लक्ष्य सरलता से हासिल कर लेंगे। अधिकारियों का मार्गदर्शन रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में समस्याएं आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द, एसिडिटी की समस्या रहेगी। अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। सभी काम मनचाहे तरीके से बन जाने से सुकून और राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने से संबंधित योजना चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का अच्छा समय है। मनोरंजन में भी सुखद समय बीतेगा।
नेगेटिव- मित्रों के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में समय खराब न करें। यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वित करने का है। पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज स्थगित रखें, क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी तरह का बदलाव करने के लिए समय ठीक नहीं है। आज किसी के साथ साझेदारी का काम न करें तो उचित रहेगा। नुकसान होने की आशंका है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। नौकरी में किसी ट्यूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक और अधिक नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेंगी। डेटिंग का मौका सुलभ होगा।
स्वास्थ्य- काम के बीच में आराम भी लेते रहें। इस समय सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही चिंता दूर होती नजर आ रही है। निवेश संबंधी कामों के लिए समय बहुत उत्तम है। इन कामों में विशेष रूप से अपना ध्यान दें। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रेम परिवार पर रहेगा।
नेगेटिव- किसी तरह की समस्या पर अपने विश्वसनीय दोस्त के साथ जरूर विचार विमर्श करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखनी जरूरी है। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- दोपहर बाद ग्रह स्थितियां विपरीत हो रही हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से परहेज करें। व्यवसायियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नेटवर्क को और बढ़ाना होगा। नौकरी में भी कार्य संबंधी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रखने के लिए मनोरंजक प्रोग्राम बनाएं। उपहार देना भी उचित रहेगा। युवाओं की दोस्ती में गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- बुखार और खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और प्राणायाम, एक्सरसाइज करना इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय कहीं इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है, तो समय अनुकूल है। आपके लिए फायदेमंद भी होगा। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में अपने काम अच्छे से कर पाएंगे। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगी।
नेगेटिव- विवादित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनजाना डर आपको परेशान करेगा। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में मदद करेगा। कुछ समय खुद के अवलोकन में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए बारीकियों पर भी ध्यान दें। मशीनरी से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जो भविष्य में लाभदायक होगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। प्रेम में खुशी के पल आएंगे और नजदीकी भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में खुद का ध्यान रखें। मेडिटेशन और योग पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज खुशनुमा दिन बीतेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मांगलिक गतिविधि को लेकर चर्चा रहेगी। सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। युवाओं को किसी खास काम को लेकर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। ना ही बिन मांगे सलाह दें। युवाओं को खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई भी मौका हाथ में आए तो आलस्य की बजाय तुरंत उस पर अमल करें। कानूनी नियमों का पालन करना आपको मुश्किलों से बचाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समस्या रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। होटल-रेस्टोरेंट से संबंधित व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे। उधार दिए पैसे की वसूली संभव है। पार्टनरशिप में हिसाब-किताब की पारदर्शिता रखें।
लव– पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में एलर्जी रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी , भाग्यशाली अंक- 1


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार और खास दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूरी रखना जरूरी है। आलस और लापरवाही से आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। मन को संयमित रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर जरूर ध्यान दें। निश्चित आपको समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में दिनभर व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को सरकारी गतिविधियों में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने पर प्रमोशन मिल सकता है। अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर न करें।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल का माहौल रहेगा। किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत बन सकती है।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग लापरवाही न करें। मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें। मॉर्निंग वॉक को नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कहीं से धन लाभ होने की स्थिति है। घर की देखरेख और साज-सज्जा संबंधी कामों में परिवार के साथ विचार-विमर्श होंगे। किसी नतीजे पर भी पहुंचेंगे। प्रोफेशनल स्टडी के लिए कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकता है।
नेगेटिव- अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। बहुत ही धैर्य और संयम रखना जरूरी है। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव हो रहा है तो बातचीत के जरिए उनमें सुधार हो जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। अधिकतर व्यवसायिक कार्य फोन ओर संपर्कों के माध्यम से ही पूरे हो जाएंगे। जिससे आप व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नौकरी पेशा लोगो को अचानक कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बीतेंगे। प्रेम प्रसंग बनेंगे। इनके साथ पढ़ाई और करियर पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के पेशेंट सावधान रहें। नियमित चेकअप कराते रहें। परंपरागत इलाज लेना ज्यादा उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में तालमेल रहेगा। अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद समस्याएं भी रह सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में दिक्कत आ सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार कर लें। किसी भी तरह का रिस्क न लें। अपने स्वभाव में भी समझदारी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में नया काम जोड़ने की प्लानिंग है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। मार्केटिंग और प्रोडक्शन संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अनजान व्यक्ति से व्यवसाय संबंधी बातें शेयर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऑफिस में टारगेट आसानी से हासिल कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। नव विवाहितों का मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित आराम करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी बीताएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लाभदायक स्थिति बनी हुई है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। नजदीकी व्यक्ति के साथ मन की बात शेयर करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित अहम काम आज पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता रहेगी।
नेगेटिव- किसी को उधारी देने से परहेज करें। इससे संबंध खराब होंगे। पैसा भी वापस नहीं आएगा। युवाओं को करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। पिता या पिता जैसे किसी व्यक्ति के सम्मान में कमी न आने दें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों में जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसमें सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा रखने वाले लोगों पर वर्चस्व रहेगा। बाहरी लोगों से कॉन्टैक्ट मजबूत करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर नए काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रखने में आपका सहयोग जरूरी है। बेकार के विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- सिरदर्द हो सकता है। बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए निकल लेंगे। आपको खुशी महसूस होगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें। दूसरों को भी अपनी कार्य क्षमता और इच्छा अनुसार काम करने की स्वतंत्रता दें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवादित मामला बन सकता है। गुस्से से बचें।
व्यवसाय- कोर्ट-कचहरी, कमीशन से जुड़े बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्टाफ और सहयोगी पूरी मेहनत से आपके कामों को अंजाम देंगे। होलसेल के व्यवसाय में चुनौतियां आ सकती हैं। ऑफिशियल काम व्यवस्थित रहेंगे।
लव- परिवार में चल रहे तनाव बाहरी लोगों से शेयर न करें। आपस में बैठकर मामला सुलझा लें तो उचित रहेगा। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी दिक्कतों को अनदेखा न करें। असंतुलित खानपान से पेट दर्द ओर गैस से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ था, उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और जीत मिलेगी।
नेगेटिव- विद्यार्थी मनोरंजन में पड़कर पढ़ाई के साथ समझौता न करें। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा न करें। सरकारी मामले में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दें, क्योंकि मार्केटिंग और संपर्कों का दायरा पहले से और बढ़ेगा। ऋण लेना पड़ सकता है। उससे फायदा भी मिलेगा।
लव- परिवार की सुख-सुविधाएं आपकी प्राथमिकता रहेंगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और इनडायजेशन से परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

