





मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्हीकल खरीदारी की योजना बनेगी। ननिहाल से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा बताने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को अनदेखा न करें। फालतू कामों में धन का बहुत नुकसान हो सकता है। लेनदेन में सावधानी रखें। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव होगा। बड़े लोगों का उचित सम्मान करना आवश्यक है।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव को लेकर किए फैसले सही साबित होंगे। मार्केटिंग के कामों पर बहुत ध्यान दें। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद होगी। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर की समस्या हल हो जाएगी। मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द, एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा भारी और तला-गला खाना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सामाजिक दायरा बढ़ेगा और फायदा मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश संबंधी कामों के लिए अनुकूल समय है। घर की देखरेख या नया व्हीकल खरीदने की प्लानिंग होगी।
नेगेटिव- विवादों से बचें। क्योंकि इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। आपके कामों में रुकावट आएंगी। खर्चों में कटौती करना असंभव होगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मान-हानि हो सकती है। समय अनुसार अपनी सोच में परिवर्तन करें।
व्यवसाय- बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। अपने काम की गुणवत्ता में सुधार कर के अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। ध्यान रखें कि सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घरेलू मामलों में ज्यादा दखल न दें। आपसी तालमेल से घर का वातावरण सुखद रखना आपका कर्तव्य है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है, तो राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुकूल समय है। सोचा हुआ कोई काम समय पर पूरा होने से मन में उमंग और उत्साह रहेगा। कुछ नए प्रयोग करने का भी मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में आप हिस्सा लेंगे। किसी मित्र या संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो अनुभवी की मध्यस्थता से संबंध सुधरेंगे।
नेगेटिव- संतान के भविष्य से संबंधित अहम मुद्दे में रुकावट आ सकती है। जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। अपने काम व्यवस्थित रूप से पूरे करने के लिए पहले खुद को व्यवस्थित होना पड़ेगा। किसी भी परिवर्तन या बदलाव से घबराए नहीं।
व्यवसाय- बिजनेस में धन लाभ की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार वृद्धि के लिए लोन या ऋण की कोशिश चल रही है तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय दूरी रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रति लापरवाही करने से बीमार हो सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी भी योजना पर अच्छे से सोच-विचार करके काम करने से लक्ष्य पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- गैर कानूनी कामों से दूर रहें। आपकी सफलता देखकर जलन की भावना से कोई आपका नुकसान कर सकता है। बेहतर होगा अपने सीक्रेट किसी से भी शेयर न करें। नकारात्मक स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए जानकारी को हासिल करना होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन जरूर लें। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद न करें।
लव- परिवार के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करने से संबंधों में नजदीकी आएगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से खुशी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- कब्ज या बवासीर की दिक्कत चल रही है, तो इलाज लें, वरना समस्या बढ़ सकती है। विशेष तौर पर खानपान में सुधार करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिस्थितियों के अनुसार अपनी रूटीन में बदलाव करने से फायदा होगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज में सफल होने से राहत मिलेगी। मानसिक सुख के लिए एकांत या धार्मिक स्थल पर थोड़ा वक्त जरूर बीताएं।
नेगेटिव- अपने पसंदीदा काम पूरी ताकत से करने की कोशिश करें। आपका कोई खास व्यक्ति ही आपका भरोसा तोड़ सकता है।ससुराल के साथ संबंधों में मधुरता रखने में आपकी कोशिशें जरूरी हैं। मौज-मस्ती में समय खराब न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में हाथ आए मौके ज्यादा सोच-विचार करने में न गवाएं। तुरंत फैसले लें। कॉन्टैक्ट और मार्केटिंग संबंधी कामों में फायदा होने की संभावना है। उधार लेनदेन न करें। करियर को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर दवाइयों में सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी करीबी से गिफ्ट भी मिल सकता है। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी आपकी भागीदारी रहेगी। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- घर की उपयोगी चीजों की खरीददारी में ज्यादा खर्चा होने की आशंका है। इनकम के मुताबिक ही खर्चा करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-सम्मान बनाए रखें। जिससे वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं और काम करने के तरीकों को सीक्रेट रखें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने सामान की गुणवत्ता का ध्यान रखें।
लव- दोस्तों के साथ मुलाकात होगी मन खुश होगा सुकून मिलेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत के लिए कसरत जरूरी है। गठिया की समस्या में दवा और मालिश की अनदेखी ना करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2




तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी भी गतिविधि में प्रैक्टिकल एप्रोच रखना आपको मन मुताबिक परिणाम देगा। आप अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामलों में सफलता मिलेगी। घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
नेगेटिव- किसी भी तरह के विवाद में खुद को शामिल न करें। दोस्त अथवा रिश्तेदार की रूपए-पैसों से संबंधी सहायता करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गैर कानूनी काम की मदद न लें। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी नई कार्यवाही न करें। साथ काम करने वालों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा अपने कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
लव- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रेम से घर काम माहौल सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें। इससे सेहत अच्छी होगी। गैस, एसिडिटी से भी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी विचार शैली में बदलाव लाने से आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संबंधियों और दोस्तों के साथ संपर्क में रहने से रिश्तों में मधुरता रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- इस समय सेहत के लिहाज से महिलाओं को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। तनाव और आलस्य के कारण रूटीन डिस्टर्ब हो सकता है। किसी पर जल्दी विश्वास करना अथवा भावुकता की वजह से आपको धोखा मिल सकता है। गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यस्तता रहेगी। बिजनेस की समस्या का समाधान मिल जाएगा। पार्टनरशिप में साथी के साथ मनमुटाव न होने दें। समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाएं। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मतभेद न होने दें।
लव- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास रखें।
स्वास्थ्य- ठंड से खुद को बचाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। ये योगा, मेडिटेशन से हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2




धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी विशेष योजना पर काम करने के लिए सक्रियता और सतर्कता से सफलता मिलेगी। किसी दोस्त या संबंधी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति के लिए एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर थोड़ा समय जरूर बीताएं।
नेगेटिव- युवाओं को करियर को लेकर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। ससुराल के साथ परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता, काम का दबाव जैसी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। कोई भी व्यापारिक लोन अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेने का प्रयास न करें। व्यवसायिक उत्पादन के प्रचार-प्रसार को और अधिक बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशल मामलों में सावधानी बरतें। युवाओं को नौकरी के लिए प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ पार्टी या समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य और आशीर्वाद आपको ऊर्जावान रखेगा। मार्गदर्शन मिलता रहेगा। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेंगे। स्वयं को बेहतर परिस्थिति में पाएंगें। मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- आपकी किसी लापरवाही से मूल्यवान वस्तु के खोने की स्थिति बन रही है। जिद और गुस्से से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव में नरमी रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कार्यप्रणाली अधिक बेहतर करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। नया प्रोजेक्ट मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में जॉब की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करने से प्रेम भी बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और तनाव रखना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की परेशानी से संबंधित लोग अपना ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6



कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी गलतियों को स्वीकारें और सुधार करें। इससे आपको दिनचर्या व्यवस्थित करने में सुविधा होगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में योगदान देने से आपको खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और शांति रखें। पारिवारिक मामलों में योगदान देना जरूरी है। युवा व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब न करें। कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक काम और नौकरी में जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। साझेदारी संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बनेगी। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली है।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।
नेगेटिव- पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखना चुनौती रहेगी। अपने स्वभाव में इगो और गुस्से को जगह न दें। किसी भी काम को टालना उचित नहीं है। यह समय अपने निर्णय पर तुरंत काम करने का है।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अच्छे लाभ के अवसर बने रहे हैं। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेद आपकी मध्यस्थता से सुलझ जाएंगे। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कोशिश करते रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- शाम को परिवार के साथ डिनर अथवा मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4


