आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम के सोर्स बनेंगे। प्रॉपर्टी का कोई रुका काम पूरा होने की संभावना है। युवाओं का भविष्य की चीजों को लेकर गंभीर और सचेत रहना सफलता देगा।
नेगेटिव- जनसंपर्क कमजोर न होने दें। अचानक ऐसा खर्चा हो सकता है जिस पर कटौती करना संभव नहीं हो सकेगा। संतान के व्यवहार और काम से आपकी चिंता बढ़ सकती है। तनाव होगा। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में नया फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। काम को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। जो फायदेमंद रहेगी। कानूनी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। किसी तरह की इन्क्वायरी होने की भी आशंका है।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल में कमी हो सकती है। बेहतर होगा समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन डायबिटीक लोग अपना ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में संतुलन रखने से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित कर लेंगे। अचानक कोई रुका काम पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ समय बीतेगा। उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। इससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
नेगेटिव- युवा लोग नई जानकारियां हासिल करके खुद को अपडेट रखेंगे। नए कोर्स के लिए भी समय निकालेंगे। आपकी जिद्द या व्यवहार से मामा पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले घर के बड़े लोगों की सलाह लें।
व्यवसाय- कारोबार में नए तरीके से व्यवस्था बनाने की जरूरत रहेगी। विस्तार संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। शोध कार्यों में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। इससे राहत मिलेगी। बड़े लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर भी अमल करें।
लव- घर में सुख-शांति और व्यवस्था बनी रहेगी। सुकून के लिए कुछ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- पेट खराब रहने से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखें और ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपको अपने रूटीन में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। हर परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। अपने पसंदीदा कामों को ज्यादा समय देंगे। कार्य प्रणाली की वजह से सामाजिक कामों में आपकी इमेज अच्छी बनेगी। भविष्य से संबंधित फैसले में बड़े लोगों की सलाह जरूर लें।
नेगेटिव- गैरकानूनी कामों से दूर रहें। आप भारी संकट में फंस सकते हैं। खुद का विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। समय का उचित उपयोग करें। लोन या टैक्स से संबंधित फाइलें कम्प्लीट रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नौकरी में सहयोगी से अनबन होने की स्थिति बन रही है।
लव- व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय घर के लिए भी जरूर निकालें। वरना, परिवार वाले नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी कुछ नाराजगी रहेगी।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखने से आप स्वस्थ रहेंगे। नियमित व्यायाम करते रहें। ‌
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। संतान के विवाह को लेकर चल रही समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल हो जाएगी। युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे और सफल भी होंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा मित्रों के साथ व्यर्थ की बहस में न पड़ें। इससे संबंध खराब होंगे और आपके कामों में भी रूकावट आ सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा लापरवाही का असर आप के रिजल्ट पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत मेहनत होगी। अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार-विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर घर की सुख-शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई खुशखबरी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ कॉन्टैक्ट बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। सकारात्मक बदलाव के लिए आत्मचिंतन जरूर करें।
नेगेटिव- अपने कामों के मन मुताबिक नतीजे न मिलने से दुखी न हों। धैर्य और संयम रखें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में काम बढ़ सकता है। खुद को मानसिक रूप से संतुलित रखना बहुत जरूरी है। आज की गई मेहनत का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। नौकरी में कागजी काम पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन में खुशनुमा समय बीतेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें।
स्वास्थ्य- तनाव से बचने की कोशिश करें। सकारात्मक रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम की कोशिश कर रहे थे उसमें सफलता मिलने के योग हैं। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। मन मुताबिक काम होने से युवाओं को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी के साथ बहुत बहस में न पड़ें। अपने काम से ही मतलब रखें। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में भी बीताएं। मानसिक सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। दूर की यात्रा का प्रोग्राम बनाने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी हर काम अपनी देखरेख में करवाएं। कामों की गति मध्यम रहेगी। धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें।
लव- परिवार के बीच तालमेल से घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में संवेदनशील रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार और निजी कामों के बीच तालमेल रहेगा। घर के रखरखाव रुका काम पूरा करने के लिए अच्छा समय है। उसे पूरा करने का उचित समय है। पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानियों में सुधार होने से खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
नेगेटिव- ननिहाल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें। बढ़ते खर्चों पर काबू रखने के लिए बजट बनाकर रखना जरूरी है। भावना प्रधान होने से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों में सुधार के लिए आधुनिक जानकारियां लेना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी कामों में पारदर्शिता रखें। इस समय काम के साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। जल्दी ही आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता के लिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- चोट लगने की आशंका है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। सावधानी से वाहन चलाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बहुत काम रहेगा। आप एक्टिव होकर लगभग सारे काम निपटा लेंगे। आर्थिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए समय अच्छा है। अपने करियर को लेकर कोशिश करते रहें। किसी खास इंसान की मदद मिल सकती है।
नेगेटिव- सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। कोई गड़बड़ी होने पर मुसीबत में फंस सकते हैं। अपनों पर बेवजह का शक करने से बचें। खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम लेने से आप थक सकते हैं। फालतू कामों को टाल दें।
व्यवसाय- परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए बिजनेस के कामों में ज्यादा निवेश न करें। इसका असर आपकी आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। ऑफिस में आप पर एक्स्ट्रा काम आ सकता है। काम समय पर पूरे करने से प्रमोशन मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ बैठना और मनोरंजन करना आपको एनर्जेटिक बनाएगा। आप दिनभर की थकान भूल जाएंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी या कोई सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योग-प्राणायाम करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप आराम के मूड में रहेंगे। अपनी जीवन शैली को अधिक उन्नत करने की कोशिश करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। महिलाएं घर और प्रोफेशन में तालमेल रखने में कामयाब रहेंगी।
नेगेटिव- लोन या ऋण लेने की प्लानिंग है, तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। कानूनी मामलों को स्थगित रखें तो बेहतर रहेगा। पड़ोसी मामलों में विवाद की स्थिति बनने पर समझदारी दिखाएं। गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेंगी। अपनी कार्यकुशलता से काम पूरे कर लेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। धोखा होने की भी आशंका है। ऑफिशियल काम के दौरान अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
लव- दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको खुशी और मनोरंजन देगा। प्रेम संबंधों के मामले में आपसी तालमेल रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के चक्कर में लंबे समय तक भूखे न रहें। सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। रिश्तेदारी से संबंधित विवाद के मामले सुलझाने में आपका फैसला सबसे ऊपर रहेगा। घर के परिवर्तन संबंधी योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम भी करें।
नेगेटिव- बजट के अनुसार ही खर्चा करें, तो अच्छा होगा। किसी काम में मनचाहे नतीजे नहीं मिलने से उदास हो सकते हैं। चिंता न करें। जल्दी ही समाधान भी मिलेगा। किसी लंबी यात्रा का प्लान बन रहा है तो उसमें होने वाले खर्चे पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों पर ध्यान दें। अपने संपर्क सूत्रों और मीडिया द्वारा बिजनेस संबंधी जानकारियां मिलेंगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्वेलर्स ध्यान रखें। उधारी करना नुकसानदायक होगा। ऑफिस के काम से किसी ट्यूर पर जाना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। इससे प्रेम विवाह के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और तनाव से घबराहट और बेचैनी हो सकती है। लिक्विड चीजें ज्यादा खाएं। मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से खुशनुमा दिन बीतेगा। आप बहुत खुश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी रखने से पॉजिटिव ऊर्जा रहेगी। बाहरी काम और जनसंपर्क पर ध्यान दें। इनसे आने वाले दिनो में बहुत फायदा मिल सकता है।
नेगेटिव- गुस्सा करने से बचें। मेलजोल और सहयोग से अपना काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। बच्चों की गलत बात आपको परेशान कर सकती है। डांट-फटकार की बजाए शांति से समझाने की कोशिश करें। थोड़ा समय परिवार के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार होगा। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। फाइनेंस संबंधित नुकसान होने की भी आशंका है। साथ काम करने वालों के पर भी जरूर ध्यान दें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- परिवार के साथ मौज मस्ती, डिनर में सुखद समय बीतेगा। अपोजिट जेंडर वालों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। पीठ दर्द हो सकता है। उचित इलाज लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खुद को संयमित और मानसिक रूप से मजबूत रखें। गलतियां होने की गुंजाइश कम होगी। काम तेजी से पूरे होंगे। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा सही डायरेक्शन में लगाएं। समय के साथ किए गए कामों के नतीजे भी बेहतर होंगे।
नेगेटिव- बहुत काम होने से असहज महसूस करेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। कर्म प्रधान बनें और अपने काम मन लगाकर करें। स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में जिम्मेदारियां ज्यादा हो सकती हैं। टीम को एकजुट रहते हुए काम पूरे करने होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। साथ काम करने वालों के साथ चल रहे मतभेद जल्दी ही खत्म हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक और भरोसेमंद रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए कसरत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1