


मनोज कश्यप

हरिद्वार

उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।


चुनाव से पहले पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी है। हरिद्वार जिले के लिए नियुक्त किए गए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी ने आज हरिद्वार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें


कीं और संगठन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का मकसद ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव में उतारना है, जो पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित और जनता के लिए काम करने का जुनून रखते हों।

प्रकाश जोशी ने पार्टी की चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर हाल ही में हुए उपचुनावों में कांग्रेस की जीत ने जनता के मिजाज को बदल दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन जीतों ने राज्य में कांग्रेस की लोकप्रियता को बढ़ाया है और जनता का विश्वास कांग्रेस की ओर बढ़ा है। इसी कारण से पार्टी अब निकाय चुनाव में भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।प्रकाश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया

कि राज्य की भाजपा सरकार निकाय चुनावों को लेकर लगातार भयभीत है और हार के डर से चुनाव को टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता का सामना करने से बच रही है और निकाय चुनाव में देरी कर रही है ताकि उन्हें अधिक समय मिल सके।


कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है, और कांग्रेस पूरी तरह से इसके लिए तैयार है

