

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आज दिनांक 17/09/2024 को कोतवाली हल्द्वानी में महानगर नगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे जी के नेतृत्व में SSP महोदय को हल्द्वानी शहर में बढ़ते अपराध और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरियों के ख़िलाफ़ संतोषजनक कार्यवाही ना होने के कारण अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के समस्त गणमान्य पदाधिकारियों ने पुलिस वार्ता की एवं चेतावनी भी दी जिसमें मुख्यत:


प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि एक ही दिन 6 दुकानों ताले तोड़े जाना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है


महिला अध्यक्ष तनूजा जोशी द्वारा कहा गया कि चोरी की घटनाओं के साथ महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग एवं महिला अपराध पर पुलिस तत्काल अंकुश लगाए

जिला उपाध्यक्ष अनुज कान्त अग्रवाल द्वारा कहा गया कि शहर में चोर बेलगाम हो गए हैं जिससे हम व्यापारी वर्ग को को बड़े नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है पुलिस तत्काल ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चोरी पर रोक लगाये

महानगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में हो रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं पर एवं महिला सुरक्षा पर रोक नहीं लगायी गई तो मजबूरन हमारे संगठन को एक उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होना होगा


इस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष तनुजा जोशी महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ज़िला उपाध्यक्ष अनुज कान्त अग्रवाल मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, मीडिया प्रभारी लव बक्शी, बालम जोशी, प्रताप जोशी दीपक जोशी, अमित चौहान, कैलाश बिष्ट संजय बिष्ट, संजय त्यागी, घनश्याम रूवाली, शानू खान, अलीम गोल्डन, मंजू दानु बिष्ट, योगिता बनोला, इकबाल हुसैन, अनुज कांत अग्रवाल, प्रताप जोशी, अतुल प्रताप सिंह, जीवन सिंह कार्की, नुसरत वारसी एवं अन्य गणमान्य व्यापारि मौजूद थे।


