नोजगे पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंची केबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

नोजगे पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंची केबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

स्थान- खटीमा ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट-अशोक सरकार

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल में आज से 14 सितम्बर से

17 सितम्बर तक चलने वाली चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि

के रूप में केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत करी। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के 40 जिलो के लगभग 100 विद्यालयों के लगभग 1500 खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स प्रतिभाग कर रहें हैं। इस अवसर पर प्रतियोगियों का हौसला

बढ़ाते हुए केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चें विभिन्न प्रकार की ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे तो खेल को बढ़ावा भी मिलेगा तथा ही जीत की ललक भी बढ़ेगी।जिससे खेल के अच्छे खिलाड़ी हमारे देश को मिलेंगे।