

विकासनगर


दिल्ली यमुनोत्री एन एच 507 पर जुड्डो के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरा पिकअप वाहन


वाहन में दो लोग सवार थे जो अपने आप ही नदी पार करके सड़क पर आ गए जबकि पिकअप वाहन दो हिस्सों में बंट गया

दुर्घटना में घायलों को साथ आ रही पिकअप वाहन के चालक ने अपने वाहन में बैठाकर पहुंचाया लेहमन अस्पताल


सड़क पर आया मलवा बताया जा रहा हादसे का कारण
स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

दुर्घटना में घायल अनीश पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम कसौन यमुना पुल तथा साहिल पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम झाबला थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं
फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है घटना को लेकर परिजनों को भी दे दी गई है सूचना


