

रिपोर्टर पंकज सक्सेना


हल्द्वानी में जगह-जगह गणेश महोत्सव की धूम चल रही है जहां प्रत्येक संस्थाएं गणेश महोत्सव का आयोजन कर रही है


पिछले कई वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर द्वारा लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आज एक पत्रकार वार्ता के


दौरान प्राचीन शिव मंदिर के अध्यक्ष जग मोहन अरोड़ा ने बताया कि 7 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले गणेश महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा रक्तदान पिछली बार हमारे इस कार्यक्रम में


लगभग 300 लोगों ने रक्तदान किया था लेकिन इस बार 300 से 500 तक की संख्या रक्तदान की हो सकती है और विभिन्न प्रकार के स्कूलों के बच्चों के कार्यक्रम किए जाएंगे चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न प्रकार की झांकियां और मुख्य आकर्षण का

केंद्र खाटू श्याम बाबा की झांकी और उनके कीर्तन होगे जो कि बाहर से आए कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और 13 सितंबर को मूर्ति विसर्जन जो की रानी बाग में होगी इसके लिए भव्य रैली निकाली जाएगी प्राचीन शिव मंदिर के द्वारा पूरी तैयारी कर दी गई है

