

रिपोर्ट, राजू सहगल।
लोकेशन , किच्छा।


उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बैग से बरामद हुए महिला के शब की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम लगातार अज्ञात महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। ज्ञात हो कि विगत 31 जुलाई की शाम को किच्छा कोतवाली अंतर्गत गडरिया बाग क्षेत्र में नदी किनारे एक बैग बरामद हुआ था। बरामद बैग से करीब 35 वर्षीय महिला का शव सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है


कि बरामद महिला का शव करीब 5 दिन पुराना होने के चलते बुरी तरह से सड़ चुका था। सड़ी अवस्था में शव बरामद होने के चलते महिला की पहचान नहीं हो पाई। संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को बैग में डालकर किच्छा क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीम लगाई गई है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं की सूची तैयार कर महिला की पहचान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।



