घटिया किस्म की आपदा राहत सामग्री वितरण पर प्रशासन हुआ सख्त

घटिया किस्म की आपदा राहत सामग्री वितरण पर प्रशासन हुआ सख्त

रिपोर्ट-अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा खटीमा क्षेत्र में घटिया किस्म की और एक्सपायरी डेट की आपदा राहत खाद्य सामग्री बांटे जाने पर राजीव नगर के लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया

घटना का संज्ञान लेते हुए उप उपजिलाधिकारी खटीमा रविंद्र सिंह बिष्ट ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग को घटिया किस्म की आपदा राहत कीटों की सप्लाई करने वाले सस्थान को सीज कर दिया।

दरअसल खटीमा क्षेत्र के राजीव नगर के बाढ़ आपदा से प्रभावित क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों को आपदा राहत खाद्य सामग्री की कीट वितरित की जा रही थी। जिसमें लोगों को एक्सपायरी डेट और घटिया किस्म की खाद्य सामग्री दी गई। जिस पर प्रभावित लोगों ने मौके पर ही हंगामा करते हुए इसका विरोध किया।

जिसके उपरांत खटीमा के कांग्रेसी विधायक भुवन कापड़ी और पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे और सामग्री का वितरण रुकवा दिया।

वही इस घटना का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने घटिया सामग्री सप्लाई करने वाले सप्लायर के राम राम किराना स्टोर को तत्काल सीज कर दिया और इस पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।