टनकपुर में बड़ा सड़क हादसा, पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में नौ लोग घायल

टनकपुर में बड़ा सड़क हादसा, पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में नौ लोग घायल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट संजय जोशी

स्थान टनकपुर

टनकपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसा गत दिवस का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का वाहन पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहा था।

इस दौरान ओवरटेक करने के कारण वाहन बस से टकराकर सड़क में पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 18 श्रद्धालु सवार थे। जिसमें से नौ घायल बताये जा रहे हैं।

हादसे में नौ लोग घायलस्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उत्तर प्रदेश के इटा के श्रद्धालु सवार थे।

सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।