
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में आज सोमवार से मौसम बदलने को तैयार है राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून ,पौड़ी,तथा बागेश्वर ,जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा 7 मई से लेकर 10 मई तक राज्य के सभी जनपदों में टिहर गढ़वाल


और देहरादून को छोड़कर कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है

कि 7 मई से लेकर 10 मई तक गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा झौकेदार हवाएं चलने से कहीं-कहीं जान माल की हानि होने की भी संभावना हो सकती है मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की भी बात कही है

मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने कहा कि इन आने वाले समय में राज्य के जनपदों में झोकेदार हवाएं चलने तथा बिजली गिरने से लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए


उन्होंने कहा कि राज्य में इस हफ्ते बन रही बरसात की संभावना को देखते हुए जंगलों में लगी हुई आग बुझने में यह बरसात सहायक होगी तथा तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी


