देहरादून :जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत, प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ हुआ था अरेस्ट

देहरादून :जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत, प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ हुआ था अरेस्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

देहरादून के सुद्धोवाला जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहा था।

पुलिस ने मृतक कैदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (38) निवासी डोईवाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने पांच अप्रैल 2024 को ड्रग्स तस्करी के आरोप में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ अरेस्ट किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया

पीएम रिपोर्ट का इंतजारजानकारी के मुतबिक अचानक कैदी की तबियत बिगड़ गई। आनन- फानन में बंदी को जेल के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। बंदी की हालत बिगड़ती देख दून अस्पताल रेफर किया गया।

जहां चिकित्सकों ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण सामने आ पाएंगे।