
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

देहरादून – मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी इलाकों में हवाएं चलने की संभावना जताई है


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

अनुमान है कि बारिश होने के साथ ही इन जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। इधर हल्द्वानी में गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है।

बुधवार को हल्द्वानी में दिन के समय तेज धूप निकली। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है।



