उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट-नवीन चन्दोला
स्थान-थराली (चमोली)
विकासखंड थराली के वन पंचायत सरपंचों द्वारा वनों को अग्नि से बचाने, वनों तथा वन्य जीवों की रक्षा करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।

यह कार्यक्रम सरपंच संगठन थराली के संरक्षक महिपाल सिंह रावत तथा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सचिव लक्ष्मण सिंह द्वारा विकासखंड थराली, देवाल, नारायणबगड़ विकासखंड में वृहद रूप से चलाया जा रहा है, सरपंच संगठन के संरक्षक महिपाल सिंह रावत का कहना है कि हमारी यह मुहिम सम्पूर्ण पिण्डर घाटी में गांव -गांव चलेगी,

क्योंकि वन हैं तो जीवन है, पर्यावरण हैं, शुद्ध हवा, पानी, स्वच्छ वातावरण हैं, और आने वाली पीढ़ियों को यह बात जाननी बहुत जरूरी हैं।सरपंच संगठन के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा वन हमारी प्राकृतिक सम्पदा है,

इसकी रक्षा करें और भारत देश के सभी नागरिकों को भी वनों की रक्षा करनी चाहिए, वन पंचायत के सरपंचों द्वारा लोकगीत के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है, वन पंचायत सरपंचों द्वारा यह कार्यक्रम वन संरक्षण तथा जन जागरुकता हेतु किया जा रहा है।

इस जागरुकता अभियान में सरपंच लाल सिंह, सुजान सिंह, बलवन्त सिंह, हरपाल सिंह फर्स्वाण, पुष्कर सिंह, प्रेम सिंह फर्स्वाण, दर्शन सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि सरपंचों द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है सरपंचों ने देवाल सरपंच संगठन तथा नारायणबगड़ सरपंच संगठन से भी इस मुहिम को चलाने का आह्वान किया हैं।

