उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट ( चंपावत)

चंपावत जिले में 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य व हिमालय अध्ययन केंद्र द्वारा लोहाघाट के नगरपालिका सभागार में आशा सम्मान समारोह आयोजित किया

जाए कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालय अध्ययन केंद्र के डॉक्टर दिनेश जोशी की रही कार्यक्रम का संचालन हरीश जोशी ने किया

कार्यक्रम संचालक हरीश जोशी ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्तियो ,आशा फैसलेटरो व ब्लॉक समान्वयको को सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली आशाओं को 5000 , द्वितीय पुरस्कार 3000 ,तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए की धनराशि दी गई

तथा सांत्वना पुरस्कार पर भी एक हजार रुपए की धनराशि दी गई वही मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी है खासकर पहाड़ी क्षेत्र में आशाएं काफी विषम परिस्थितियों में कार्य करती है

खासकर कोरोना काल में आशाओं का कार्य काफी सराहनीय रहा है उन्होंने कहा आशाओं को सम्मान देना सराहनीय है पुरस्कार से उनका मनोबल बढ़ता है