बनभूलपुरा में हिंसा में प्रभावित पत्रकारों को जल्द मिलेगी राहत

बनभूलपुरा में हिंसा में प्रभावित पत्रकारों को जल्द मिलेगी राहत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी जी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी जी से पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।

विगत 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दौरान पत्रकारों के घायल किए जाने, व उनके कैमरे, मोबाइल और वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने व वाहनों को जला देने के मामले में उचित मुआवजे दिए

जाने के लेकर महानिदेशक सूचना से पुरजोर पैरवी की। इस दौरान तिवारी ने जल्द ही प्रभावित पत्रकारों के लिए उचित राहत दिए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पत्रकारों के विभिन्न अन्य मसलों पर भी सूचना महानिदेशक तिवारी से विस्तार से वार्ता हुई। शिष्टमंडल में प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी,

नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव हरीश मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नारायण अग्रवाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।