
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -चंपावत

चंपावत के कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है खासकर महिलाओं को। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में रोजाना जरूरी काम से दूर दूर से कई लोग आते हैं लेकिन उनके लिए शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है।


एक मात्र पुरुष शौचालय सरस बाजार के पास है लेकिन वहां गंदगी अधिक होने के कारण लोग नहीं जाते। वही चाय दुकानदार राजू ने बताया कि दिनभर लोग उनसे शौचालय के बारे में पूछते रहते हैं। जब जगह नहीं मिलती है तो झाड़ियों में शौच के लिए मजबूर होते है। इस कारण यहां पर गंदगी और बदबू से खड़ा होना भी मुश्किल होता है।

सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को होती है।स्थानीय दीपक सिंह चौधरी, ललित, संजय ने कहा कि पूर्व में पालिका से सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जगह की उपलब्धता के अनुसार आमजन की इस समस्या का हल निकाला जाएगा। लोगों का कहना है करोड़ों रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट का निर्माण करवाया गया लेकिन एक सुलभ शौचालय तक नहीं बनवाया गया


जिससे लोगों को सुविधा मिल सके लोगों ने कहा सार्वजनिक शौचालय न होने से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं काफी परेशान रहती है लेकिन इस समस्या का प्रशासन के द्वारा आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है


