भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम रामचंद्र की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई बैंड बाजों के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर से शोभा यात्रा निकली जो मलिंगार, गुरूद्वारा चौक, लंढौर बाजार, कुलड़ी बाजार माल रोड होते हुए गांधी चौक तक गई

और वापस लंढौर सनातन धर्म आने पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया वहीं मंदिरों में दीप जलाये गये और आतिशबाजी की गई शोभा यात्रा में भगवान राम और राम परिवार की झांकियों ने सभी का मनमोहा और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की शोभा याात्रा में सैकडो महिलाएं भजन कीर्तन कर चल रही थी शोभा यात्रा में सबसे आकर्षक राम भक्त हनुमान के किरदार ने समां बाधा जो रास्ते भर श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करते चल रहे थेअग्रवाल महासभा की ओर से शोभा यात्रा में डीजे का प्रबंध किया गया जिसमें भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे

शोभा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया और सभी मंदिरों में भंडारे के आयोजन के साथ ही शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थीइस मौके पर अग्रवाल महासभा के मंत्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि पांच सौ साल का इंतजार समाप्त हुआ जिससे श्रद्धालुओं में खुशी है,

जनता उत्साहित हैसंस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक उपेद्र पंवार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा देश सहित मसूरी राममय हो गई है शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खुशी से नाच गा रहे हैं स्थान स्थान पर प्रसाद वितरित किया जा रहा हैइस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा

कि आज भव्य राम शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उत्साह का माहौल है रामकार सेवक महेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने जो संघर्ष किया आज वह रंग लाया है जिससे अपार खुशी हो रही है