एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का नशा की तस्करी पर प्रहार, बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का नशा की तस्करी पर प्रहार, बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

स्थान – देहरादून

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड
प्रेस रिलीज- दिनांक 03-01-2024

. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का नशा की तस्करी पर प्रहार, बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी ।।

. एएनटीएफ ने वर्ष 2024 के शुरुआत में ही 01 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 534 ग्राम चरस किया बरामद ।।

. गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है, संलिप्त

. अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर।।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद नैनीताल के थाना खन्सयु क्षेत्रअंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 534 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के ही व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में छात्रों को बेचने जा रहा था. दूसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा रही है. ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को सिमलिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई थी

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-

  1. राजेंद्र मेवाड़ी उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय देव सिंह मेवाड़ी निवासी ग्राम कालाआगर थाना खन्सयु जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष

बरामद माल का विवरण-

1 किलो 534 ग्राम अवैध चरस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-

  1. निरीक्षक पावन स्वरूप
  2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
  3. अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
  4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
  5. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
  6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  7. आरक्षी इसरार अहमद
  8. आरक्षी जितेंद्र कुमार