
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – चंपावत

चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी क्षेत्र में अज्ञात साइबर ठगो ने दो महिला सहित तीन लोगों को लालच देकर अपने झांसे में लेकर चार लाख 70हज़ार 500 रुपए की ठगी कर ली है


ठगी का एहसास होने पर पीड़ितो ने लोहाघाट व पाटी थाने में अज्ञात साइबर ठगो के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात साइबर ठगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र कोरंगा ने बताया लोहाघाट चिकित्सालय में कार्य करने वाली एक महिला स्वास्थ्य कर्मी उसके पुत्र व पति को साइबर ठगो ने टेलीग्राम एप के माध्यम से लालच देकर 2 लाख 56हज़ार 500रुपए की ठगी कर ली वादी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

वही पाटी क्षेत्र में एक महिला से अज्ञात साइबर ठग द्वारा अलग-अलग तारीखों में झांसा देकर 1लाख 24हज़ार की धोखाधड़ी कर ली है इसके अलावा पाटी थाना क्षेत्र के सकदेना निवासी एक व्यक्ति से यूपीआई के माध्यम से 90 हज़ार की धोखाधड़ी कर ली गई है वहीं पाटी थाने के एसओ देवनाथ गोस्वामी ने बताया दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा साइबर सेल को जानकारी दे दी गई है

मामले की जांच जारी है वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा व लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा चंपावत पुलिस बार-बार लोगों को साइबर ठगो के झांसे में न आने की अपील कर रही है जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी लोग साइबर ठगो के झांसे में आ रहे हैं वहीं एसपी पींचा ने एक बार फिर से क्षेत्र के लोगों से साइबर ठगो के झांसे में न आने की अपील करी है तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने में संपर्क करने तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 में सूचना देने को कहा है मालूम हो चंपावत पुलिस के द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों के लाखों रुपए वापस कराया जा चुके हैं



