जोशीमठ:  नगर छेत्र के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर,जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावितों के लिए अच्छी खबर

जोशीमठ: नगर छेत्र के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर,जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावितों के लिए अच्छी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -संजय कुंवर,

स्थान – जोशीमठ,

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन योजना को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना की स्वीकृति के लिएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री का आभार प्रकट किया है।योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन विंडो से ₹1079.96 करोड़ की केंद्रीय सहायता दी जाएगी।

राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से ₹126.41करोड़ और राज्य के बजट से ₹451.80 करोड़ देगी। इसमें पुनर्वास के लिए ₹91.82 करोड़ भूमि अधिग्रहण की लागत शामिल है।