
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट

हल्द्वानी से चंपावत चलने वाली 32 सीटर केएमयू की बस संख्या uk04 pA 2727 में चालक परिचालक ने 80 सवारिया ठूस ठूस कर भर दी इस ओवरलोड बस को लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर टैक्सी चालकों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस बस को थाने ले आई


जिस पर काफी देर तक सवारियो ने लोहाघाट थाने में हंगामा काटा लोहाघाट थाने के एसआई हरीश प्रसाद ने सवारियों को समझा बूझाकर दूसरे वाहनों के जरिए चंपावत भेजा तथा ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करने की सलाह दी एसआई हरीश प्रसाद ने बताया वाहन चालक बृजमोहन के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई करी जा रही है

तथा ओवरलोडिंग व खतरनाक ड्राइविंग पर चालान किया जा रहा है वही देवीधूरा रोड में चलने वाले वाहन चालकों ने कहा इस बस के द्वारा अधिकतर ओवरलोडिंग करी जाती है जिस कारण उनको सवारियां नहीं मिल पाती हैं जिसके चलते उनका काम काफी प्रभावित हो रहा है वाहन चालकों ने आरोप लगाते हुए कहा इस बस का परमिट खेतीखान से ललूवापानी सड़क का है ना कि लोहाघाट सड़क का उन्होंने पुलिस से बस के चालक व परिचालक पर कार्रवाई की मांग करी

वही दो-तीन घंटे चले हंगामे के कारण सवारी को काफी दिक्कत है उठानी पड़ी बस में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे थे वहीं लोगों ने कहा परिवहन विभाग व पुलिस ने इस प्रकार के ओवरलोडिंग रोकनी चाहिए अन्यथा कभी बड़ा हादसा हो सकता है लोगों ने कहा देवीधुरा से लेकर लोहाघाट तक कहीं भी इन ओवरलोड वाहनों की चेकिंग नहीं करी जाती है लोगों ने कहा पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए



