
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

पंचम नवरात्र के अवसर पर लोहाघाट के गोरखा नगर में गोरखाली समाज के द्वारा मां दुर्गा की भव्य व आकर्षक झांकी निकली गई झांकी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व विशिष्ट अतिथि एसओ लोहाघाट मनीष खत्री के द्वारा दीप जलाकर किया


गया मां दुर्गा की भव्य झांकी के आगे आगे छलिया नृतको का दल तथा महिलाओं की भव्य कलश यात्रा चल रही थी तथा मां की झांकी के पीछे महिलाओं के द्वारा मां के जयकारे लगाए जा रहे थे

वही झांकी के साथ चल रहे युवाओं के द्वारा मां के भजन गाए जा रहे थे झांकी को पूरे लोहाघाट नगर में घुमाया गया दुर्गा महोत्सव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया प्रथम नवरात्र से गोरखा नगर में 10 दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चो की विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है गोरखा ने बताया

आज पंचम नवरात्रि पर मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई है जिसमें पूरे गोरखा नगर के निवासियों के द्वारा सहयोग किया गया है उन्होंने कहा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त तौर पर मनाया जा रहा है मालूम हो गौरखाली समाज के द्वारा मां दुर्गा महोत्सव को काफी भव्य तरीके से मनाया जाता है



