
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -नैनीताल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में मल्लीताल पंत पार्क में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत टीम कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया।


टीम के अध्यक्ष विनोद कुमार ने स्थानीय लोंगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 से 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इस 15 दिवसीय अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने,

सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।


