कांग्रेस मनाएगी स्वतंत्रता दिवस पर सुपर शक्ति सी कार्यक्रम

कांग्रेस मनाएगी स्वतंत्रता दिवस पर सुपर शक्ति सी कार्यक्रम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोर्ट – दीपक अधिकारी

स्थान – हल्द्वानी

युवक कांग्रेस संपूर्ण उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस से सुपर शक्ति सी कार्यक्रम का आगाज करेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर तहसील, ब्लॉक पर महिलाएं ध्वजारोहण कर समारोह आयोजित करेंगी। इसमें महिला सशक्तिकरण की झलकियां भी दिखाई देंगी।

यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजू रावत ने बताया कि सुपर शक्ति सी कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय युवक कांग्रेस विधानसभा स्तर पर शक्ति क्लब के माध्यम से महिलाओं को जोड़ेगी और महिलाओं के सम्मान और हक-हकूक के लिए उनमें अलख जाएगी। कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को भाजपा की सरकार दबाने के प्रयास कर रही है

इस कार्यक्रम से कांग्रेस महिलाओं में अलख जगाने का कार्य करेगी वहीं यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्य ने कहा कि महिलाएं अपने हकों की हिस्सेदारी के लिए किसी पर निर्भर न रहकर राजनीति में आगे आएं और कानून को जानें समझें इसके लिए कांग्रेस ने संगठन स्तर पर भी महिलाओं को आगे बढ़ाए जाने का निर्णय भी लिया है।