

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक की ग्राम सभा चाचरी में अज्ञात लोगों के द्वारा गुरुवार देर रात वन पंचायत की भूमि में जेसीबी से लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क काट दी गई तथा सड़क काटने के साथ-साथ इन लोगों के द्वारा लगभग 500 से अधिक बहुमूल्य बांज व बुरास के पेड़ भी काट दिए गए शुक्रवार सवेरे ग्रामीण को जब इस काम की भनक लगी तो सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी ज्यादा आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से इन अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है


गांव के सरपंच जोगाराम व ग्रामीणों ने बताया बन पंचायत की भूमि में बिना किसी की आज्ञा के अराजक तत्वों के द्वारा चोरी छुपे रातों रात जेसीबी से लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क काट दी गई है तथा लगभग 500 से अधिक बहुमूल्य पेड़ काटकर मिट्टी में दबा दिए है सरपंच ने बताया घटना की सूचना एसडीएम लोहाघाट व बन विभाग दी गई है जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच कर रही है वही काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने फोन वार्ता में बताया सूचना पर वन विभाग और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची है तथा मामले की जांच करी जा रही है रेंजर ने बताया जमीन राज्य सरकार की है जिसमे अज्ञात लोगों के द्वारा सड़क काटी गई है


तथा वन संपदा को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है जाच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी वही एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा मामला उनके संज्ञान में आया है मामले की जांच करी जा रही है और जांच के बाद विधिवत संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करी जाएगी वहीं इस घटना से चाचरी के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन व बन विभाग से अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है तथा मामले में कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ग्रामीणों ने कहा इस घटना से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है इस मौके पर ग्राम प्रधान नैन सिंह ,भवानी राम ,त्रिलोक सिंह ,अशोक सिंह, हर सिंह, प्रताप सिंह, हयाद सिंह, प्रह्लाद राम ,भवानी राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे


