उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मसूरी उत्तराखंड

उप जिला चिकित्साल में लगातार हो रही गंदगी और पानी की कमी की शिकायत आने पर एसडीएम नंदन कुमार सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह से समस्याओं के संबंध में जानकारी ली जिसमें मुख्य समस्या सफाई कर्मी स्टाफ नर्स और पानी की सामने आयी जिस पर एसडीएम ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को तत्काल अस्पताल में दो सफाई कर्मियों की तैंनाती के निर्देश दिए

बताते चलें कि मसूरी के एकमात्र उप जिला चिकित्सालय मैं मसूरी के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इलाज कराने आते हैं उप जिला चिकित्सालय में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि अस्पताल परिसर में गंदगी होने से अस्पताल जा रहे रोगियों को उपचार के गंदगी के कारण बजाय बीमार होना पड़ रहा है वहीं पानी की कमी की बात भी सामने आयी