वार्डों में स्ट्रीट लाइट न लगाने से पार्षद नाराज, मेयर से मिल जताई नाराजगी

वार्डों में स्ट्रीट लाइट न लगाने से पार्षद नाराज, मेयर से मिल जताई नाराजगी

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा है पर कई वार्डों में अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है जिसे लेकर पार्षदों में रोष व्याप्त है। बुधवार को शहर के तमाम पार्षद निगम दफ्तर आ धमके और मेयर डा.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से मिलकर नाराजगी जताई। पार्षदों ने कहा

कि जिस कार्यदायी संस्था को लाइट लगाने का कार्य सौंपा गया है उसके पास न तो मैन पॉवर है और न ही वह क्षेत्र में आकर कार्य कर पा रही है। इधर मेयर रौतेला ने भरोसा दिलाया कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है कार्य को पूरा करने का इसके बाद वह स्वयं प्रत्येक क्षेत्र का दौरा करेंगे और यदि कार्य में लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएंगे।