

रिपोर्टर -रिजवान अली

स्थान- गदरपुर

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश और प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। बगैर किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास संकल्प के साथ देश और उत्तराखंड प्रदेश तरक्की के पथ पर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जुल्फकार अली ने अल्पसंख्यक मोर्चे में रहकर प्रदेश में जो अपनी पहचान बनाई है वह किसी से छुपी नहीं है।वो दिन दूर नहीं जब वे प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चे के बड़े नेता जरूर बनेंगे मेरा आशीर्वाद और प्यार इनके साथ है।यह मेरे बच्चे के समान है इसकी वफादारी पर हमें गर्व है।


गदरपुर के आजाद नगर वार्ड 10 में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत हुए समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ग के लोगों की चिंता करते हुए बड़ी संख्या में योजनाएं बनाई। जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने समाज के सर्वसाधारण को मुख्यधारा में लाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं। आज केंद्र और प्रदेश सरकार की दूरदर्शी योजनाओं से जन-जन लाभान्वित है और प्रत्येक जन का जीवन स्तर, उन्नति की ओर निरंतर अग्रसर है।


पहले योजनाएं भ्रष्टाचार के लिए बनती थीं।वर्तमान में जो योजनाएं बनी है उनका पूरा का पूरा लाभ संबंधित व्यक्ति को मिला है। आयुष्मान योजना से गरीब से गरीब व्यक्ति अपने परिजनों का इलाज निशुल्क कराने में सक्षम हुआ पूर्व में गरीब व्यक्ति धन की कमी के कारण समुचित इलाज भी नहीं करा पाता था।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जहां देश का चौमुखी विकास किया है। वहीं, अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। मुस्लिम समाज को किसी बहकावे में न आकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहिए। जिससे देश प्रदेश के साथ अल्प संख्यक खासतौर से मुस्लिम समाज का विकास हो सके।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जुल्फकार अली ने कहा कि अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज को भारतीय जनता पार्टी के साथ दिल खोलकर आना चाहिए। अनेक राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यक खासतौर पर मुस्लिम समाज को हाशिए पर रखा है।कांग्रेस की तानाशाही का दौर खत्म हो चुका है अब बस एक ही रास्ता है और वो गदरपुर का विकास। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिस के कार्यकाल में सभी वर्गों को बराबर सम्मान मिला है। देश में माफिया राज समाप्त हुआ है।भ्रष्टाचारियों का काम तमाम हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एक्सप्रेसवे बनाए गए। देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम को सम्मेलन अनेक भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तमाम लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान, मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा के क्रम में सभी को पत्रक वितरित किये और 9090902024 फोन न. पर मिस्ड कॉल करवाया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री जी के लिए पूर्ण समर्थन का आग्रह किया। महा-जनसंपर्क अभियान सम्पर्क से समर्थन के अंतर्गत विधानसभा गदरपुर के बूथ न. 68, वार्ड न. 10 आजाद नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर अंजार हुसैन, राकेश भुड्डी, चंकित हुड़िया, पंकज सेतिया, गुरजीत सिंह, परवीन, वसीम अख्तर, फहद पाशा, अफसर अली, तेली समाज के अध्यक्ष नज़ीर तेली, सलमानी समाज के अध्यक्ष रासम सलमानी, सैफ अली, शानू, आबिद अब्बासी, उस्मान सैफी, सईदा, छुन्नन, नन्ने सलमानी, असलम, सलीम बाबा, शफीक बाबा, अय्यूब पाशा, असद, शाहबुद्दीन, यूसुफ अली, सादक अली, टिंकू, जफर, सूफी अहमद हसन, इदरीस पाशा, मुज़म्मिल सैफी, शकील तेली, फिरोज इदरीसी, सुहैल, उवैस, जमील बी डी सी, अमीर मुल्ला, अबरार हुसैन, रिजवान पाशा, सद्दाम पाशा, मेहरबान अली, अफनान अली, अबू स्वालेह, जियाउल, रईस अहमद, फरीद इदरीसी, बाबू इदरीसी, मीनू, अजीम पाशा, सरताज, महबूब, हाजी रसीद, जफर, अकील अहमद, शादाब, जावेद, परवेज, गुड्डू, अली अहमद, अफजाल, हनीफ, शारिक, नजीर सैफी, जाकिर, सद्दाम, इस्लाम, हाजी शकील अहमद, रफीक, असलम, तालिब, शाहिद, शानू सलमानी, रफी, रफीक, शमीम जहां, रईस बानो, गुलाफसा, शाहबानो, खुशरबी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे ।



