

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में इन्द्रा कालोनी एवं गुफियारा में अवैध अतिक्रमण जारी है बफर जोन में आने बाले इस क्षेत्र में तांवाखाणी पर्वत पर लगातार अवैध भवनों का निर्माण हो रहा है


यहां के स्थानीय नगरपालिका के सभासद का कहना है कि उन्होंने जिला, प्रशासन को इसकी लिखित शिकायत भी दी थी पर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है वहीं अतिक्रमण कारियों पर जलसंस्थान एवं विधुत विभाग ने मेहरबानी दिखा कर इन्हें कनेक्शन तक दे दिए हैं


साथ यहां पर अवैध रूप से सरकारी भूमि वेचने की संभावना भी जताई जा रही है उत्तराखंण्ड राज्य आन्दोलन कारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विजेन्द्र पोखरियाल का कहना है कि वोट बैंक की राजनीति के कारण यहां पर बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है ओर राजनेताओं के दवाव में प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है

आपको बता दें कि 2002 में यहां पर वरूणावत पर्वत के टूटने के कारण यह एरिया पूरा खाली करवाया गया था पर आज खतरे के बाबजूद यहां पर लोग लगातार अतिक्रमण कर भवन बना रहे हैं


