

रिपोर्टर -दीपक

स्थान -उत्तरकाशी

बड़ी खबर उत्तरकाशी से है जहां धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैण्ड भू-धंसाव/कटाव होने से सड़क का बाहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है, जिससे वहां पर यातायात आवागमन जोखिम भरा होने के साथ रोड पर लगातार आवाजाही से मार्ग के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना है,


वहां पर कार्यादायी संस्था द्वारा रोड के मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य करवाने के लिए कल 4 से 10 जुलाई 2023 तक यातायात को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तथा रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है, जबकि सांय 4 से रात्रि 10 व सुबह 4 से 10 बजे तक यातायात को खुला रखा गया है, प्रतिबंधित समय पर खाली जीवनरक्षक/आपातकालीन वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी।



