

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

लोहाघाट डिग्री कॉलेज से भगवती मंदिर देवीधार को जाने वाली सड़क में हुए बड़े-बड़े गड्ढों से निजात दिलाने की मांग लोगों ने लोनीवी लोहाघाट से करी थी लेकिन लोनिवि लोहाघाट ने इस सड़क में हुए गड्ढों को डामर से भरने के बजाय मिट्टी से भर दिया जो कि अब लोगों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते पूरी सड़क कीचड़ से सन गई है जिसमें कई दुपहिया वाहन चालक रपट कर चोटिल हो चुके हैं


जिस कारण क्षेत्र के लोगों में लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ काफी आक्रोश है राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी व ग्रामीणों ने कहा आजकल देवीधार महोत्सव चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं व ग्रामीण देवीधार आ जा रहे हैं इसके अलावा डेसली व देवीधार क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सड़क में हुई कीचड़ से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सड़क में वाहन दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है गरकोटी ने बताया लोनीवी सड़क के गड्ढों को डामर से भरने के बजाय पहाड़ी से मिट्टी खोदकर मिट्टी से भर रहा है


वही गरकोटी और लोगों ने लोनिवि से जल्द से जल्द सड़क से मिट्टी हटाकर डामर से गड्ढे भरने की मांग करी है साथ ही उन्होंने कहा अगर इस सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी लोनिवि की होगी अब देखना है कि लोनीवी कब तक इस समस्या का समाधान कर पाता है वही लोग लोनीवी के कारनामे से काफी हैरान है लोगों ने कहा लोनीवी ने सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने के बजाय कीचड़ युक्त सड़क बना दिया है


