
रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट
स्थान:लोहाघाट
लोहाघाट के कनेड़ी कालेशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के प्रथम दिन देव डांगरों ने भीम पादुका में भोर स्नान किया।

महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने फीता काटकर किया। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपया देने की घोषणा करी पाठक ने कहा इस प्रकार के महोत्सव हमारी संस्कृति को बचाने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। वही पुरोहित हरीश चंद्र चिल्कोटी ने पूर्ण विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न कराई। मंदिर परिसर में भीम पादुका में भगवती के देव डांगर डॉ. सुधाकर जोशी,कालेशन के देवड़ांगर दीप जोशी, गोरला के देव डांगर नरेश पांडेय,कालिका के जोगा दत्त,कटारिमल कैलाश जोशी, सिद्ध प्रमोद जोशी, देवता के वीर रुप में रामू जोशी,बेताल के देव डांगर हिमांशु जोशी,भूमिदार के देव डांगर प्रकाश जोशी,पंचबलिया के देव डांगर महेश पांडेय आदि

ने भोर का स्नान कर गांव के कालेशन मंदिर में जलाभिषेक किया तथा अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तनों का दौर जारी हो गया है। महोत्सव समिति के संरक्षक संरक्षक शिव दत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी व डॉक्टर सुधाकर जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया महोत्सव के अंतिम दिन विशाल देवी रथ यात्रा व भव्य मेले का आयोजन होगा शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे

