महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने लोहाघाट में चलाया संपर्क से समर्थन अभियान

महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने लोहाघाट में चलाया संपर्क से समर्थन अभियान

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

भाजपा द्वारा चलाए जा रहा महाजनसंपर्क अभियान चंपावत जिले में जोर पकड़ता जा रहा है शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट नगर में संपर्क से समर्थन अभियान चलाते हुए घर घर व दुकानों में जाकर पीएम मोदी के 9 साल की उपलब्धियों को जनता को बताया

तथा आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने कहा महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूरे चंपावत जिले में संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है

अभियान में पीएम मोदी की 9 साल की शानदार उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्ता जनता को बता रहे हैं तथा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जनता का समर्थन मांग रहे हैं