एनएसयूआई ने किया पुतला दहन

एनएसयूआई ने किया पुतला दहन

रिपोर्टर- धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा म्युनिसिपल पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज की संबद्धता को समाप्त किए जाने को लेकर आज एनएसयूआई द्वारा शिक्षा मंत्री और कुलपति का पुतला दहन किया गया इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की


इस अवसर पर एम पी जी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है साथ ही गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता को लेकर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि एम पी जी कॉलेज ने प्रोफेसरों की नियुक्ति भी कर दी गई है लेकिन अब छात्र-छात्राओं अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं


इस अवसर पर छात्र नेता नवीन शाह ने कहा कि विश्व विद्यालय द्वारा 10 कॉलेजों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है इनमें मसूरी का एम पी जी कॉलेज भी शामिल है जहां पर मसूरी शहर के साथ ही दूरदराज के गांवों से भी छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के लिए आती हैं ऐसे में उनका भविष्य भी खतरे में है