कर्मचारियों को मिली बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात! 

कर्मचारियों को मिली बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात! 

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

अब इस विभाग के कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की मिली सौगात, जानिए कितना हुआ फायदादेहरादून:-पिटकुल कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की मिली सौगात कर्मचारियों, पेंशनरों को मिलने वाली राशि में 800 से लेकर ₹9000 तक की हुई बढ़ोतरीपिटकुल एमडी से स्वीकृति मिलने के बाद शासन के दिए निर्देशों के अनुरूप महंगाई भत्ता अनुमन्य करने के आदेश हुए जारीमूल वेतन में 80% की दर से दिया जाने वाला महंगाई भत्ता अब बढ़कर 42% हुआसातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत किया गया है। वहीं छठे वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में यह वृद्धि नौ प्रतिशत यानी 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत की गई है

इन सभी कार्मिकों को एक जनवरी, 2023 से 30 अप्रैल तक एरियर के नकद भुगतान की सौगात भी दी गई है। एक मई, 2023 से इसका भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जाएगाराज्य में अब केंद्रीय कार्मिकों की भांति इसे लागू कर दिया गया है। बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी, 2023 से मिलेगा। कार्मिकों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते माह ही अनुमोदित कर चुके हैं। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में पत्रावली मुख्यमंत्री को भेजी थी। कैबिनेट ने कार्मिकों का डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने को मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था।शासनादेश के अनुसार कार्मिकों को एक जनवरी, 2023 से 30 अप्रैल, 2023 तक पुनरीक्षित महंगाई भत्ते के अवशेष का भुगतान नकद किया जाएगा।

एक मई से इसका भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जाएगा। यद्यपि अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के पेंशन अंशदान और उतनी ही धनराशि नियोक्ता के अंश के साथ नई पेंशन योजना से संबंधित खाते में जमा की जाएगी। शेष धनराशि नकद भुगतान की जाएगी।