
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर –धर्मेंद्र सिंह

स्थान – मसूरी

ओल्ड मसूरी रोड पर रामतीर्थ आश्रम के निकट स्कूटी सवार एक युवती गहरी खाई में जा गिरी स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाला गया और 108 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय देहरादून भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गईप्राप्त जानकारी के अनुसार रिया प्रजापति निवासी सहस्त्र धारा प्रातः 6 बजे कोठालगेट से राजपुर की ओर जा रही थी रामतीर्थ आश्रम के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी


जिसकी दून अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गईबताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर तीव्र बैंड है और यहां पर लगभग 3 वर्षों से पुस्ता टूटा हुआ है जिसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है और यहां से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई हैइस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि यहां पर हर माह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं और लोक निर्माण विभाग को कई बार इस संबंध में पत्र भी दिया गया है लेकिन बजट का रोना रोते हुए विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं की है और आज एक स्कूटी सवार युवती यहां से नीचे गिर गई जिसकी की मौत हो चुकी है उन्होंने आरोप लगाया

कि एक निजी होटल के लिए सवा करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाई जा सकती है लेकिन आम लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए एक पुस्ते का निर्माण भी नहीं किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है


