
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट नगर में हो रही पेयजल समस्या को लेकर नगर के लोगों ने पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में कल जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी थी जिससे जल संस्थान के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए जिसके बाद आज जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनस व अवर अभियंता पवन बिष्ट ने चंपावत से लोहाघाट आकर नगर के लोगों के साथ बैठक करी


और उन्हें पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा पेयजल समस्या के निदान के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा मैन लाइन में मोटर लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही लोगों ने अभियंता के सामने पानी का बिल कम करने वह मीटर लगाने की मांग करी अभियंता यूनुस के द्वारा इस समस्या पर भी विचार करने का आश्वासन लोगों को दिया है

अधिशासी अभियंता के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लोगों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है साथ ही चेतावनी दी है अगर लोगों को पेयजल समस्या से गुजरना पड़ा तो वे फिर आंदोलन करेंगे


