
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

गंगा दशहरा के महा पर्व पर देश विदेशों से आये श्रद्धालु माँ गंगा में लगा रहे आस्था की डुबकी।
एंकर- गंगा दशहरे के अवसर पर गंगोत्री धाम स्थानीय देवी देवता एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है गंगा घाट पर जल स्तर बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं । गंगोत्रीधाम में ठीक 11 बजे माँ गंगा दशहरापर्व मनाया जाएगा , भागीरथी शिला पर आज विशेष पूजा अर्चना की जयेगी गंगा स्नान के साथ हजारों श्रद्धालु माँ गंगा में सुबह चार बजे से आस्था की डुबकी लगा रहे हैं ।


हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाती है. इस तिथि को गंगा दशहरा को गंगावतरण भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं. इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे इसी कारण गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है

इसलिए इस दिन गंगा घाट , उत्तरकाशी में मणिकर्णिका घाट , नागेश्वर घाट , पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इस दिन गंगा के घाट पर भव्य गंगा आरती भी होती है. इसी दिन साल का आखिरी बड़ा मंगल भी रहेगा । ऐसे में साधक पर मां गंगा और हनुमान जी की कृपा बरसेगी.


