पालीखाल व पाली के ग्रामीणों ने जल संस्थान में काटा हंगामा, नलों में पानी न आने से परेशान हैं ग्रामीण

पालीखाल व पाली के ग्रामीणों ने जल संस्थान में काटा हंगामा, नलों में पानी न आने से परेशान हैं ग्रामीण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के पालीखाल व पाली गांव की ग्रामीण महिलाएं आज जल संस्थान कार्यालय में पहुंची जहां उन्होंने गांव में पानी ना आने पर जमकर हंगामा काटा जानकारी देते हुए ग्रामीण रेखा बमराणा, निर्मला देवी सरस्वती देवी तथा रामेश्वरी देवी ने बताया कि गांव में 60 परिवार निवास करते हैं। जिनमें से 15 परिवारों के पास पेयजल लाइन मौजूद नहीं है। वे जल जीवन मिशन की बाट जोह रहे हैं

और जिन परिवारों के पास पेयजल कनेक्शन हैं। हुए महज शोपीस बनकर रह गए हैं। कहा कि गांव के पास ही हैंड पंप भी है लेकिन उस पर गंदा पानी आ रहा है जो कि जानवरों के पीने योग्य भी नहीं है। कहा की ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति को लेकर काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं। लेकिन इस दौरान विभाग में अधिकारियों की मौजूदगी ना होने से ग्रामीण हमसे नाराज हो गए। वही अधिशासी अभियंता को मामले का पता चला तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में विभाग के जेई रविदत को भेजा।

दौरान ग्रामीणों ने विभाग से गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की तो वहीं विभाग की ओर से उन्हें चल समस्या निदान का इस दौरान भरोसा दिलाया गया। वही ग्रामीणों ने 1 सप्ताह की चेतावनी दी है कहा कि यदि जल्द ही उनकी पेयजल समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे सड़क तक के आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।