राज्य में आयोजित हो रहे जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस प्रस्थान किया।

राज्य में आयोजित हो रहे जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस प्रस्थान किया।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -डोईवाला

राज्य में आयोजित हो रहे जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस प्रस्थान किया।~G 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वाद्य यंत्र के धुन में लोक सांस्कृतिक के साथ विदाई की गई । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सभी G20 के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों का जनपद में आभार अभिनंदन करते हुए उन्हे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान हेतु एयरपोर्ट से विदाई की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य स्थानीय संस्कृति एवं वेशभूषा से रूबरू हुए।

लोक शैली एवं स्थानीय वेशभूषा की साथ फोटो/ सेल्फीखींच कर अपने साथ उत्तराखंड की यादें समेट कर ले गए।आज प्रस्थान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सऊदी अरब, इंडोनेशिया, टर्की, नाइजीरिया, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील,चीन यूएई, जर्मनी, यूएसए,इटली, स्वीटजरलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस, जापान, इजिप्ट, बांग्लादेश, अर्जेंटीना, इग्मोंट, एफएटीई, ईआईएमएफ, इंटरपोल, यूएनडीओएल के प्रतिनिधि मंडल का आगमन हुआ।

जिलाधिकारी ने जी-20 की व्यवस्थाओं जुटे सभी अधिकारी, पुलिस प्रशासन, कर्मचारियों एवं लोगों का कार्यक्रम की सफलता पूर्वक समापन कराने हेतु बधाई दी।विदेशी मेहमानों के प्रस्थान के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर भव्यता एवं नारों के साथ उन्हें धन्यवाद किया।