
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट में तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल हेम मेहरा ने एक बार फिर से ईमानदारी का परिचय देते हुए रोडवेज बस स्टेशन लोहाघाट में गिरे रुपयों से भरे पर्स को पर्स स्वामी को ढूंढ कर वापस लौटाया पर्स में 20हज़ार रुपए थे कांस्टेबल मेहरा ने बताया कि सिंगदा निवासी कमल सिंह सामंत अमृतसर से अपने गांव लौट रहे थे तभी लोहाघाट बस स्टेशन में उनका रूपयो से भरा पर्स गिर गया जिस कारण कमल सिंह व उनका परिवार काफी परेशान हो गया पर्स वहीं पर खड़े लोहाघाट डिपो के पूर्व परिचालक भूवनचंद्र गहतोड़ी को मिला जिनके द्वारा उनको यह पर्स सौंपा गया कांस्टेबल हैम मेहरा ने बताया पर्स में मिले


कागजातों से पर्स स्वामी कमल सिंह का पता लगाकर लोहाघाट थाने में बुलाया गया जहां लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के द्वारा कमल सिंह को पर्स सौंप दिया गया अपने रुपए पाकर कमल सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने कंडक्टर भुवन गहतोड़ी, कांस्टेबल हैम मेहरा व लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया कमल सिंह ने बताया वह अमृतसर से अपने बच्चों के साथ गांव में पूजा करने के लिए आ रहे थे उनके पास सिर्फ 20 हजार रुपये ही थे कमल सिंह ने बताया रुपए खोने से वह काफी परेशान हो गए थे l लेकिन लोहाघाट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके खोए हुए रुपए उन्हें सकुशल लौटा दिया है जिसके लिए वह लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद देते है

मालूम हो ट्रैफिक कांस्टेबल हैम मेहरा के द्वारा कई लोगों के खोए हुए रुपए, सामान व जेवर लौटाए जा चुके हैं जिसके लिए उन्हें पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है


